नरही पंचायत की पूर्व मुखिया सुनीता देवी का निधन, शोक

Jul 30, 2026 - 18:40
नरही पंचायत की पूर्व मुखिया सुनीता देवी का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत नरही पंचायत की पूर्व मुखिया व मर्चवार गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी 58 वर्ष का निधन बुधवार की रात हर्ट अटैक से हो गया। सुनीता देवी मधुमेह और थायराईड की मरीज थी। वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

बताया जाता है कि देर रात अचानक घबराहट होने पर स्वजन ने इलाज के लिये सुनीता देवी को निजी क्लीनिक में ले गये, जहां चिकित्सक ने तत्काल बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मुखिया सुनीता देवी के निधन की सूचना मिलने पर गुरुवार को मुखिया मनोज कुमार ठाकुर, उमेश शुक्ल, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, निर्मल पासवान, भरत प्रसाद निराला, तस्लीम खान, राकेश विश्वकर्मा, अनिल चंद्रवंशी, देवेंद्र प्रसाद सिंह, हीरचंद पासवान, संतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंच पूर्व मुखिया के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

मृतक का अंतिम संस्कार धमनी गांव स्थित बांकी नदी के तट पर मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि पति सुरेंद्र प्रसाद ने दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0