मार्टिंग कच्छप के परिजनों को प्रशासन ने प्रदान की राहत राशि

Mar 30, 2026 - 20:06
मार्टिंग कच्छप के परिजनों को प्रशासन ने प्रदान की राहत राशि

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान पलामू लोकसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुये मार्टिंग कच्छप के परिजनों को आखिरकार प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी दिनेश यादव ने उनकी पत्नी किरण तिर्की को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। बताया जाता है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मार्टिंग कच्छप ने अपनी ड्यूटी पूरी कर डाल्टनगंज के बाजार समिति स्थित वज्रगृह में मतपेटी जमा की थी।

इसके बाद वे अचानक लापता हो गये थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका, जिससे परिवार वर्षों से असहाय और अनिश्चितता के बीच जीवन यापन कर रहा था। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुये मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत यह सहायता राशि प्रदान की है। डीसी ने इस दौरान परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता कठिन समय में उनके लिये सहारा बनेगी। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0