मेराल के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का धूमधाम से मनाया जा रहा है वार्षिक महोत्सव
बंशीधर न्यूज
मेराल: प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में धूमधाम से चल रहे छठे वार्षिक महोत्सव के छठे दिन मंगलवार की शाम में देवी धाम के रंग मंच पर आस्था से जुड़ी जय छठी मईया नाट्य मंचन की सराहना करते हुए प्रमुख ने लोगों को चैती छठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देवी धाम संचालन समिति के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित मां शायर देवी धाम पूरे प्रदेश में प्रसिद्धि पा रहा है।
इस अवसर पर पहुंचे अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने वार्षिक महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इससे पहले संचालन समिति द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, बलराम कृष्ण शर्मा, सुनील सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने देर रात्रि तक छठ महापर्व की महिमा जो प्रकृति और संस्कृति तथा पारिवारिक मूल्यों को दर्शाता हुआ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0