गैस की किल्लत से आमजनों की परेशानी बढ़ी

Apr 3, 2026 - 18:45
गैस की किल्लत से आमजनों की परेशानी बढ़ी

सुबह से लाईन में खड़े लोगों को दो बजे तक नहीं मिला गैस

चिलचिलाती धूप में खाली सिलेंडर लिये वापस लौटे उपभोक्ता

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर में गैस को लेकर जारी भारी किल्लत ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग गैस को लेकर सुबह से शाम तक लाईन में लगे रह जा रहे हैं उसके बाद भी उन्हें गैस नसीब नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी यही हाल देखने को मिला। सुबह 5 बजे से ही इंडेन गैस के उपभोक्ता रेलवे ग्राउंड में अपनी-अपनी गैस टंकी लेकर कतार में खड़े हो गये थे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी उन्हें गैस नहीं मिल सका।

चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार से परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से ही लाईन में खड़े हैं, लेकिन अब सूचना मिली है कि गैस वितरण बंशीधर मंदिर के मैदान में किया जा रहा है। ऐसे में लोग मजबूरी में रेलवे ग्राउंड से अपनी टंकी उठाकर बंशीधर मैदान की ओर दौड़ लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं में इस अव्यवस्था को लेकर खासा आक्रोश देखा गया।

लोगों का कहना है कि पहले एक जगह लाईन लगवाना और फिर बिना स्पष्ट सूचना के दूसरी जगह वितरण करना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।उधर बंशीधर मैदान में गैस बांट रहे इंडेन एजेंसी के कर्मचारी ने बताया कि रेलवे ग्राउंड के लिये अलग गैस गाड़ी भेजी जानी थी, लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंची। इसी कारण वहां के लोग यहां आ रहे हैं।

गैस वितरण में हो रही इस अव्यवस्था ने स्थानीय प्रशासन और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिये हैं। आमजन अब जल्द से जल्द सुचारू व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0