महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के समग्र विकास की आधारशिला : हितेंद्र अवस्थी
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेहला ग्रासिम सीएसआर की ओर से इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी के नेतृत्व एवं मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास के मार्गदर्शन में बिशुनपुर स्थित सीएसआर प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आस पास के क्षेत्रों की महिलाओं के साथ-साथ ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं कंपनी की महिला कर्मचारियों ने अपने जीवन से जुड़े प्रेरणादायक अनुभव साझा किया। जिससे उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिली। मुख्य अतिथि रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी ने कहा कि ग्रासिम का हमेशा प्रयास रहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये निरंतर कार्य किया जाय।
उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं के विकास के लिये ग्रासिम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सीएसआर के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे ग्रासिम स्कॉलरशिप, डिजिटल एजुकेशन, महिला स्वास्थ्य शिविर, सिलाई-कटाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण, दीदी की दुकान और स्वयं सहायता समूहों के जरिये महिलाओं के जागरूकता एवं सशक्तिकरण के प्रयासों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। बावजूद समाज के कुछ वर्गों की महिलाओं को अभी भी सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। ताकि वे भी मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। मौके पर विभागाध्यक्ष, कर्मचारी संबंध श्रीमती निमिषा सिंह ने महिलाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि जीवन की कठिनाईयों को दूर करने की सबसे प्रभावी कुंजी शिक्षा है।
कार्यक्रम में ग्रासिम की महिला कर्मचारियों इशमीत कौर, प्रांजलि तिवारी, मानसी शर्मा, रुबीना लकड़ा, डॉली कुमारी, श्रेया सिंह, कीर्ति मिश्रा, प्रियंका कुमारी, पूजा सिंह, रागिनी वर्मा तथा सावनी शुक्ला ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी अनिल गिरि एवं मानव संसाधन अधिकारी अभय द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आसपास के गांवों से आई महिलाओं के बीच हाईजीन किट वितरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0