पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jun 2, 2026 - 18:43
पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित हरिजन मुहल्ला में पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में युवक को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मंगलवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रवेश राम छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव का निवासी था। उसकी शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व विश्रामपुर वार्ड 16 निवासी स्वर्गीय सीताराम की पुत्री सबिता देवी के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही प्रवेश राम अपने ससुराल में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद से परेशान होकर प्रवेश राम ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0