पांच वर्ष बाद पुलिस की गिरफ्त में आया लूटकांड का फरार आरोपी अतुल राय, बिहार के डेहरी से हुआ गिरफ्तार
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : पांच वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे चर्चित लूटकांड के आरोपी को आखिरकार केतार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गढ़वा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने बिहार के रोहतास जिले के डेहरी स्थित तार बंगला मोड़ के पास से आरोपी अतुल राय उर्फ अतुल प्रकाश राय को दबोच लिया।
वह बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत थाना रामदास राय के डेरा के नौरंग राय के डेरा राजापुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुये घटना से जुड़े कई अहम राज भी खोला है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले कुंदन कुमार गुप्ता, दीपक पासवान और अमरजीत चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी।
वे शनिवार को अपने कार्यकाल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2026 को एसपी को सूचना मिली थी कि केतार थाना कांड संख्या 11/2021 (दिनांक 12 फरवरी 2021, धारा 392 भादवि) का फरार आरोपी बिहार के रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। सूचना मिलते ही हमारे नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये आरोपी को उसके ठिकाने के पास से गिरफ्तार कर लिया।
हथियार के बल पर फाईनेंस कर्मी से की थी लूट
एसडीपीओ ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के समीप दो बाईकों पर सवार चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक फाईनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाईक व मोबाईल फोन लूट लिया था। पीड़ित के आवेदन पर केतार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट हुई थी।
कई अन्य मामलों में भी जांच जारी
एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी और उसके सहयोगियों के तार आसपास के जिलों में हुई कई अन्य आपराधिक घटनाओं से भी जुड़े होने की आशंका है। इस संबंध में जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
छापेमारी में एसडीपीओ के साथ भवनाथपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, अनुसंधानकर्ता चंदन कुमार साह तथा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0