नावाबाजार में बीडीओ व प्रमुख आमने-सामने

May 27, 2026 - 19:31
नावाबाजार में बीडीओ व प्रमुख आमने-सामने

वर्चस्व की लड़ाई में दोनों ने एक-दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप,जांच में जुटी जिला प्रशासन

बंशीधर न्यूज

नावाबाजार : प्रखंड में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के बीच का विवाद अब पूरी तरह से गहरा गया है। वर्चस्व की लड़ाई में बीडीओ रेणू बाला एवं प्रखंड प्रमुख विद्या देवी के बीच की तनातनी अब खुलकर सामने आ गई है। बीडीओ ने जिला प्रशासन से लिखित शिकायत करते हुये प्रमुख पति कुशनाथ दुबे पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। बीडीओ का साफ कहना है कि प्रमुख पति दिनभर सरकारी दफ्तर में बैठकर काम में दखलअंदाजी करते हैं।

कर्मचारियों पर नाजायज दबाव बनाते हैं और पैसों की मांग के साथ-साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पूरे दफ्तर में खौफ का माहौल बना हुआ है। दूसरी तरफ से पलटवार करते हुये प्रखंड प्रमुख विद्या देवी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रमुख का दावा है कि बीडीओ खुद मनमानी और काम में लापरवाही कर रही थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही उच्च अधिकारियों व सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री से की थी।

प्रमुख के मुताबिक इसी बदले की भावना के तहत अब उनके पति को झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है। उधर प्रशासनिक और राजनीतिक रस्साकशी के इस बड़े मामले को गंभीरता से लेते हुये अब जिला प्रशासन ने पूरे विवाद की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0