भाजपा नेता कन्हैया चौबे के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

Jul 20, 2026 - 18:50
भाजपा नेता कन्हैया चौबे के कार्यालय का हुआ शुभारंभ

गरीबों के लिये वरदान साबित होगा कन्हैया चौबे का कार्यालय : शिवधारी राम

लोगों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर राज्य एवं दिल्ली तक लड़ी जायेगी लड़ाई : कन्हैया चौबे

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे का यहां स्टेशन रोड में सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के बाद अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम, विश्रामपुर के युवा समाजसेवी विकास दुबे एवं कांडी के प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने फीता काटकर किया।

उस मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम ने कन्हैया चौबे की ओर से कार्यालय खोले जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह कार्यालय गरीबों के लिये वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर आने वाले लोगों को समाधान की दिशा में हरसंभव सहयोग किया जायेगा।

कन्हैया चौबे ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार की नाकामी एवं विधायक अनंत प्रताप देव की उदासीनता के कारण लोग अपनी समस्याओं को लेकर लगातार सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते चल रहे हैं, उनका सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव ने चुनाव में पावर प्लांट लगाने का झूठा वादा कर लोगों से वोट ठगने का काम किया है।

श्री चौबे ने कहा कि यह कार्यालय लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये खोला गया है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर राज्य एवं दिल्ली तक लड़ाई लड़ी जायेगी।

उस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, संजय सिंह, शिवकुमार पांडेय, मंटू चौबे, विजय चौबे, रमना के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, खरौंधी के सुशील यादव, विशुनपुरा के अवधबिहारी गुप्ता, विश्वनाथ राम, उपेन्द्र तिवारी, अनुपम चतुर्वेदी, मजदूर नेता शंभू पासवान, बबन पासवान, रामलखन, जयकुमार, राजेन्द्र यादव, सुशील शुक्ला, मुकेश रजक, खलील खां समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0