विधायक अनंत ने मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में छात्र-छात्राओं के बीच बांटा साइकिल कहा, शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम

Aug 4, 2026 - 16:08
विधायक अनंत ने मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में छात्र-छात्राओं के बीच बांटा साइकिल कहा, शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में मंगलवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी उन्नति का पहिया योजना के तहत कक्षा आठवीं में अध्ययनरत 91 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने बच्चों को साइकिल प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया।

विधायक श्री देव ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिये बेहद लाभकारी है।साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी, समय की बचत के साथ साथ उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

इसके पूर्व विधायक के स्कूल में पहुंचने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक खुशदिल सिंह ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उस मौके पर स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, रामलला मिश्रा, आफताब आलम, प्रशांत कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी एवं माया कुमारी सहित स्थानीय अभिभावक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0