क्षत्रिय गौरव एकता संगठन की नई टीम घोषित, चुन्नू सिंह बने अध्यक्ष
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : शहर के चिनिया रोड स्थित पिपराकला महाराणा प्रताप चौक के समीप क्षत्रिय गौरव एकता के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। घोषित कमेटी के अनुसार शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं अजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, सुदर्शन सिंह, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह और अमित सिंह उर्फ बाबुल सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र कुमार सिंह को महासचिव, दयानंद सिंह को सचिव तथा प्रमोद सिंह, सच्चिदानंद सिंह, बबलू सिंह, विनोद सिंह और दीपक सिंह को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा कृपाल सिंह को प्रवक्ता, धनंजय सिंह को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह को मीडिया प्रभारी तथा राहुल ऋषि, कुश कुमार सिंह और दीपक सिंह को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया। संयोजक के रूप में अनुज कुमार सिंह और पवन सिंह तथा संरक्षक के रूप में अनिल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राजा सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, अरविंद सिंह, रामानंद सिंह, यशवंत सिंह और भुवनेश्वर सिंह के नामों की घोषणा की गई।
मौके पर अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि जिले का हर व्यक्ति संगठन का अध्यक्ष है और सभी के सहयोग से गढ़वा को झारखंड में अग्रणी स्थान तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने समाज में एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया। सचिव दयानंद सिंह ने बताया कि यह कार्यकारिणी पूर्व में गठित समिति की रूपरेखा के आधार पर घोषित की गई है। संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर उसकी परंपरा और गौरव को संरक्षित करना है।
वहीं कोषाध्यक्ष धनंजय सिंह ने समाज में एकजुटता को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई। प्रवक्ता कृपाल सिंह ने कहा कि संगठन के गठन से समाज में नई उम्मीद जगी है। अधिवक्ता नवीन चंद्र सिंह ने कहा कि समाज को श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुये आपसी कटुता भुलाकर एकजुट होना चाहिए, तभी समग्र विकास संभव है। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता नवीन चंद्र सिंह ने की।
जबकि संचालन दयानंद सिंह ने किया। बैठक में उमेश सिंह, बबन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, सुचित नारायण सिंह, राकेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुधाकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, कामेश्वर प्रताप देव, विनय कुमार सिंह, सजन कुमार सिंह, अमित कुमार, जय कुमार सिंह, विपिन बिहारी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0