कोई ऐसा काम नहीं करें, जिससे दूसरे के आस्था को ठेस पहुंचे : मौलाना यासीन
मेराल के नूरी मस्जिद में अता की गई अलविदा जुम्मे की नमाज, सैकड़ों नमाजियों ने की इबादत
बंशीधर न्यूज
मेराल : प्रखंड मुख्यालय के चरका पत्थर स्थित नूरी मस्जिद में रमजान का अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज अता की गई। नमाज मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना हाजी यासीन के द्वारा कराई गई। नमाज के बाद मौलाना यासीन ने लोगों को मशवरा देते हुये ऐलान किया के ईद के साथ हमारे हिन्दू भाईयों का भी त्योहार चल रहा है, ऐसे में कोई भी शख्स कोई ऐसा काम ना करें की किन्ही के आस्था को ठेस पहुंचे।
सभी पर्व त्यौहार आपस में भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाई जाय, हमें एक दूसरे का सम्मान करते हुये त्यौहार में खुशियां बांटी जाय। उन्होंने कहा कि झंडा कहां लग रहा है, कौन किस गली में लगा रहे है इससे आपत्ति किसी को नहीं होना चाहिये। आपसी प्रेम भाईचारा सलाह मशवरे से मिलजुल कर पर्व त्यौहार मनाएं।
मौके पर अतहर अली, सदर मुख्तार, सद्दाम हुसैन, जब्बार अंसारी, इकबाल अंसारी, अब्दुल लतीफ, सुल्तान अंसारी, जहूर रंगसाज, समीम रंगसाज, शिक्षक अख्तर अली, आरिफ अंसारी, जुनैद अंसारी, मोहम्मद मुनीर, कमालुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, नूर मोहम्मद अंसारी, हाजी अब्दुल्लाह अंसारी, युनुस अंसारी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0