श्री राम सेना ने रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस एवं प्रशासन के प्रति जताया आभार
थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार एवं मुंशी कौशल को किया सम्मानित
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री राम सेना के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू ने श्री बंशीधर नगर में श्री रामनवमी का त्योहार शांति, सौहार्द एवं उल्लास के साथ संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री राम सेना के अध्यक्ष रजनी कांत मधुर उर्फ भोलू के नेतृत्व में सेना के पदाधिकारियों ने थाना पहुंच कर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार एवं थाना के मुंशी कौशल कुमार दुबे को चुनरी ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
उस मौके पर भोलू ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता, सतर्कता और सहयोग के कारण ही रामनवमी का पर्व बंशीधर नगर में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सका। उन्होंने नगरवासियों और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उधर थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने भी सेना के द्वारा सम्मान दिये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुये कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इतना बड़ा आयोजन सफल हो सका है। उस मौके पर श्री राम सेना के संरक्षक कमलेश मेहता, मिंटू कुमार, आशीष कुमार, उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, नित्यानंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0