आलो भुईयां व मनीष गुप्ता ने सड़क पर मिले सोने के टॉप को पुलिस को सौंपा
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : थाना क्षेत्र के कधवन गांव निवासी आलो भुईयां एवं मनीष गुप्ता ने सड़क पर गिरे मिले सोने के टॉप को पुलिस को सौंप दिया है। दोनों ने बताया कि वे लोग श्री बंशीधर नगर बाजार से रमना बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सैन्ट्रल बैंक पाल्हे कला के पास प्लास्टिक के थैले में सोने का एक जोड़ा टॉप सड़क किनारे गिरा मिला।
जिसे दोनों ने उठा लिया। दोनों ने आस पास पूछ ताछ किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंत मे दोनों ने ऊक्त सोने के टॉप को थाना में जाकर जमा कर दिया। इसकी जानकारी कधवन के चौकीदार लवकुश ने भी दी है। आलो भुईयां ने कहा कि जिस किसी का सोने का टॉप गिरा हो वह कागजात के साथ थाना में जाकर टॉप की पहचान कर प्राप्त कर सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0