रामनवमी को लेकर हिंदू सेना ने निकाला बाईक जुलूस
जय श्री राम ने नारों से गूंजा शहर, पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद
मंगला जुलूस आज, हनुमान मंदिर में होगा पाठ : शरद
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : रामनवमी पर्व को लेकर हर तरफ भगवा माहौल हो गया है। पूरे शहर को भगवा ध्वज से पाट दिया गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर हिंदू सेना के तत्वाधान में सोमवार को भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। राम भक्तों की टोली गोसाईबाग स्थित लालाबागी से मुख्य बाजार होते बस स्टैंड, अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़, भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से पाल्हे कलां स्थित श्री आशुतोष महादेव मंदिर तक बाईक पर सवार होकर भगवा ध्वज लहराते हुये पहुंचे।
पुनः वापसी में बस स्टैंड पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुआ। इस दौरान शोभायात्रा में हिंदू संगठन के सदस्यों ने शौर्य प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में विभिन्न गांवों से आये युवाओं की टोली डीजे की धुन व जय श्री राम के जयकारों के साथ सड़क से गुजर रहे थे। जुलूस में शामिल राम भक्तों के एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम.. जय हनुमान.. हर हर महादेव के जयकारे से शहर गुंजायमान रहा।
उस मौके पर हिंदू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार शरद ने कहा कि भगवा हमारे सनातन धर्म का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाईक जुलूस में विभिन्न गांव से आये लगभग 500 से अधिक युवाओं की टोली पूरे जोश और उमंग के साथ शोभायात्रा को संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हमारे सनातन धर्म के आराध्य देव हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
रामनवमी के दिन विभिन्न गांव से लगभग हजारों की संख्या में युवाओं की टोली जुलूस में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम में शहर में मंगला जुलूस निकाला जायेगा। साथ ही हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। उधर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही।
बाईक जुलूस में कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश आनंद मिश्रा, रोहित चंद्रवंशी, नीरज सिंह, दयानंद प्रसाद, शशि मेहता, सुमित कुमार मेहता, प्रेम गुप्ता, रिशु कुमार, दीप जायसवाल, कोमल जायसवाल, बॉबी जायसवाल, आनंद कुमार, विकास पांडेय, सोनू कसेरा, आतिश ठाकुर, क्रांति चंद्रवंशी, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0