रेहला में कोयल नदी पुल पर चला सघन वाहन जांच अभियान

Jun 21, 2026 - 10:01
रेहला में कोयल नदी पुल पर चला सघन वाहन जांच अभियान

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : पलामू-गढ़वा सीमा पर स्थित रेहला थाना क्षेत्र के कोयल नदी पुल के समीप पुलिस ने एंटी क्राईम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान छोटी-बड़ी सभी वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक कागजात की भी पड़ताल की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों में सवार लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हुये संदिग्ध व्यक्तियों एवं सामान की भी जांच की।

 साथ ही यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को लेकर वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिये गये। रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने, अपराध पर नियंत्रण रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की नजर संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार बनी हुई है तथा ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जायेगा। अभियान में पांडू अंचल के इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, रेहला थाना के एएसआई रूबेन तिर्की, सब इंस्पेक्टर इनामुल हक खान समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0