विधायक अनंत की स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बच्चे अंगरक्षक
गोलीकांड में घायल युवक से मिलने गढ़वा जा रहे थे विधायक
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में विधायक अनंत प्रताप देव की स्कॉट गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हालांकि घटना में स्कॉट में शामिल उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गये हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार की दोपहर श्री बंशीधर नगर में हुये गोली कांड में घायल उमैश मेहता से मिलने गढ़वा जा रहे थे।
इसी बीच सीरियाटोंगर में रोंग साईड में तेज रफ्तार से आ रही कमांडर जिप ने स्कॉट गाड़ी में धक्का मार दिया। जिससे कुछ देर के लिये वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि विधायक के चालक की तत्परता के कारण उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। हालांकि घटना में विधायक के अंगरक्षक बाल-बाल बच गये।
गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद कमांडर जीप का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उधर विधायक की गाड़ी का एसिडेंट होने की खबर श्री बंशीधर नगर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा विधायक का हौसला बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
7
Dislike
1
Love
2
Funny
1
Angry
0
Sad
2
Wow
0