पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल जावा महुआ, 50 लीटर अवैध शराब व भट्ठी नष्ट

May 15, 2026 - 14:32
पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल जावा महुआ, 50 लीटर अवैध शराब व भट्ठी नष्ट

बंशीधर न्यूज

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चपर दाग सिकनी में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर से करीब 12 क्विंटल जावा महुआ, लगभग 50 लीटर अवैध देशी शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त भट्ठी को विनष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार देशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े संचालक मौके से फरार हो गये, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पुलिस फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0