मेदिनीनगर सदर एसडीओ ने संभाला पदभार

Jun 19, 2026 - 17:52
मेदिनीनगर सदर एसडीओ ने संभाला पदभार

बंशीधर न्यूज

पलामू: मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार पदभार ग्रहण कर लिया। मौके पर मौजूद कार्यालय सहित अन्य कर्मियाें ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि संजय कुमार पांडेय नीमडीह के अंचलाधिकारी थे। पदोन्नत होकर सदर एसडीओ बने हैं।

निवर्तमान एसडीओ सह प्रशिक्षु आइएएस सुलोचना मीणा का स्थानांतरण देवघर नगर आयुक्त के पद पर हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारी संजय पांडेय ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सह एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर किया है। प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीना ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद संजय पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, विधि-व्यवस्था का सुदृढ़ संधारण, राजस्व मामलों का समयबद्ध निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। नवनियुक्त एसडीओ ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करना जरूरी है।

पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0