पूर्व मंत्री ने गढ़वा नप के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Apr 7, 2026 - 18:41
पूर्व मंत्री ने गढ़वा नप के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

मैं पद पर रहूं या न रहूं, जनहित का कार्य निरंतर करता रहूंगा : मिथिलेश ठाकुर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : पूर्व मंत्री व झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने कल्याणपुर स्थित आवास पर गढ़वा नगर परिषद के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित सभी पार्षदों एवं उपाध्यक्ष को मनोनीत होने पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को बुके देकर, शॅाल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

साथ ही उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से कदम से कदम मिलाकर गढ़वा के विकास के लिये सामूहिक रूप से कार्य करने की बात कही। इस दौरान उपाध्यक्ष सहित सभी वार्ड पार्षदों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर से गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के विकास को गति दने के लिये प्रयास करने का आग्रह किया।

लोगों ने श्री ठाकुर से कहा कि वे चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके कार्य अनुभव का भी लाभ गढ़वा के विकास के लिये चाहिये। साथ ही इन्होंने पूर्व मंत्री से अनुरोध करते हुये कहा कि नगर परिषद गढ़वा अन्तर्गत कार्यो को सुचारू रूप से चलाने, इसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिये राशि की आवश्यकता है। इस निमित विभाग से आवंटन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाय।

इनकी बातों पर विचार करते हुये पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने इन्हें आश्वस्त करते हुये कहा कि मैं पद पर रहूं या न रहूं, मेरे द्वारा जनहित का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इसके लिये मुझे जो कदम उठाना पड़ेगा मैं हर संभव कदम उठाऊंगा। साथ ही आपकी बातों को मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखते हुये शीध्र उनसे गढ़वा नगर परिषद के सर्वांगीण विकास के लिये कदम उठाने का अनुरोध करूंगा।

उन्होंने कहा कि गढ़वा का विकास कभी भी अवरुद्ध नहीं हो इसके लिये वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे, अपनी ओर से कोई भी कमी नहीं होने देंगे। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद गजाला सिद्दीकी, गुलशन आरा, रेनु देवी, हीरालाल प्रसाद गोंड, अंजु देवी, अनीता प्रसाद, बिनोद प्रसाद उर्फ करीमन, नीलम कुमारी शर्मा, बंधु राम, दीपक कुमार (मुन्ना मोबाईल), सत्यवती देवी, सौरभ सिंह, उमेश महतो, रश्मि सिंहा, रीता देवी, मीरा कुमारी, मनोज कुमार महतो, उदय कुमार कुशवाहा, सविता देवी, सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0