महिला पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार यूपी के दो आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

Sep 3, 2026 - 20:24
महिला पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार यूपी के दो आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर महिला थाना के थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे यूपी के दो आरोपियों के घर गुरुवार को ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने की पुलिस ने यूपी के विंढमगंज थाना के सहयोग से की है। जिन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है उनमें यूपी के महुली गांव निवासी कमल हसन एवं नसीमा बीबी के नाम शामिल हैं।

मामले में तीन लोगों आशिफ आलम, कमल हसन एवं नसीमा बीबी के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में माननीय न्यायालय द्वारा कमल हसन एवं नसीमा बीबी के विरुद्ध इश्तेहार निर्गत किया गया था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहे हैं।

गुरुवार को महिला पुलिस टीम ने विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंची और ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान आसपास के लोगों को भी बताया गया कि दोनों आरोपी मामले में फरार हैं।

पुलिस ने आरोपियों से जल्द से जल्द माननीय न्यायालय नगर ऊंटारी अथवा महिला थाना में आत्मसमर्पण करने को कहा है। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी रुक्मिणी कुमारी के साथ सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी एवं विंढमगंज थाने का गश्ती दल शामिल था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0