आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

Jul 4, 2026 - 19:14
आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन

बच्चों की सफलता विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव : प्रिंसिपल

बंशीधर न्यूज

श्रीबंशीधर नगर : आरके पब्लिक स्कूल अधौरा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के लिये विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। बैठक में सीबीएसई के नवीनतम दिशा निर्देश, विद्यार्थियों में अनुशासन, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन तथा पाठ्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, समय पर गृहकार्य, अध्ययन के प्रति रुचि तथा विद्यालय के नियमों के पालन के लिये प्रेरित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल पर्णा घोष ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति एवं व्यवहार की जानकारी अभिभावकों से साझा करते हुये कहा की बच्चों की सफलता विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से ही संभव है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाईल एवं सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुये नियमित स्वाध्याय, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच के लिये प्रेरित करने की अपील की। प्रिसिंपल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल बेहतर परीक्षा परिणाम देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारित, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है।

बैठक के अंत में उन्होंने सभी अभिभावकों का सक्रिय सहभागिता के लिये आभार व्यक्त करते हुये भविष्य में भी विद्यालय के साथ इसी प्रकार सहयोग बनाये रखने की अपेक्षा व्यक्त की। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0