भूतपूर्व मुखिया वाल्मीकि चौबे के निधन पर शोक सभा का आयोजन
बंशीधर न्यूज
मेराल: प्रखंड के भूतपूर्व मुखिया वाल्मीकि चौबे (82) के निधन पर मेराल थाना परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में जानकारी देते हुए अतहर अली ने कहा कि एकीकृत बिहार के समय दो बार के निर्वाचित भूतपूर्व मुखिया वाल्मीकि चौबे का निधन विगत दिनों हृदय गति रुक जाने से हो गई है, वे विगत कुछ महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे।
शोक सभा में उपस्थित बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, थाना प्रभारी विष्णु कांत के साथ पंचायत प्रतिनिधि और सांसद तथा विधायक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।
शोक सभा में उपप्रमुख निजामुद्दीन खां, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, रामप्रताप साव, संजय राम, मनदीप सिंह, संजय भगत, मुखिया पति मुन्ना राम, धर्मराज राम, हरेंद्र चौधरी, जहूर रंगसाज, खलील अंसारी, लक्ष्मी विश्वकर्मा, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0