आईआरटीसीएसओ ने भीषण गर्मी में हजारों रेल यात्रियों को पिलाया शर्बत पानी

May 19, 2026 - 18:43
आईआरटीसीएसओ ने भीषण गर्मी में हजारों रेल यात्रियों को पिलाया शर्बत पानी

रेल प्रबंधन के प्रति यात्रियों के विश्वास को और सुदृढ करना पहली प्राथमिकता : बीएम पांडेय

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : ऑल इंडिया टिकट चेकिंग  स्टॉफ ऑर्गनाईजेशन की ओर से मंगलवार को स्टेशन परिसर में भीषण गर्मी से रेल यात्रियों को राहत दिलाने के मकसद से नींबू शर्बत पानी की व्यवस्था की गई। ऑर्गनाईजेशन के डिविजनल वाईस प्रेसिडेंट सह सीनियर सीआईटी बीएम पांडेय की उपस्थिति में हजारों रेल यात्रियों को नींबू शर्बत व शीतल जल पिलाकर उनके सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

उस मौके पर वाईस प्रेसिडेंट श्री पांडेय ने कहा कि पिछले दस वर्षों से उनके संगठन की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत स्टेशन परिसर में जनसेवा के कई कार्य किये जाते रहे हैं। उसी कड़ी में मंगलवार को भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप को देखते हुये रेल यात्रियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नींबू शर्बत पानी की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके संगठन की ओर से इस छोटी सी प्रयास से इस भीषण गर्मी में यात्रियों के सूखे गले को ठंडे पानी व नींबू शर्बत से निश्चित रूप से काफी राहत मिली होगी।

श्री पांडेय ने कहा कि रेल प्रबंधन के प्रति यात्रियों के विश्वास को और सुदृढ करना ही उनकी संगठन की पहली प्राथमिकता है। जिसके तहत समय समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य किये जाते हैं। उन्होंने आगे बताते हुये कहा कि समाजसेवा करने से न सिर्फ आत्मसंतुष्टि मिलती है बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन होने से मानव होने का फर्ज अदा होता है।

यहां यह भी बताना जरूरी है कि टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाईजेशन अपने दायित्वों के निर्वहन से शेष बचे समय का सदुपयोग समाजसेवा में करते रहा है। चाहे वह कोरोना काल में  अपनी जान की बिना परवाह किये पीड़ित लोगों को बढ़चढ़ सेवा करने की बात हो या फिर लोगों को टीका लेने के लिये उन्हें  जागरूक करने की। धार्मिक अनुष्ठान छठ पूजा में व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ियां वितरण करने व कंपकपाती ठंड में यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था करने में भी अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

यूं कहें कि समाजसेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य करने में  चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाईजेशन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में कभी भी अन्य सामाजिक संगठनों से पीछे नहीं रहती है। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी उनके संगठन की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में जो भी संभव हो सकेगा उसे करते रहने का प्रयास जारी रहेगा। मौके पर सीआईटी दिनेश्वर राम, रौशन कुमार, बी गंझू, दिलेश्वर साव सहित कई रेलकर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0