उत्कृष्ट कार्य पर डाक कर्मियों व अभिकर्ताओं का सम्मान
डाक जीवन बीमा में पलामू प्रमंडल देश में अव्वल, टाउन हॉल में हुआ सम्मान समारोह
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : डाक विभाग भारत सरकार के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को सम्मानित करने के लिये टाउन हॉल डाल्टनगंज में सम्मान सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के डाक निदेशक आरबी चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पलामू प्रमंडल के डाक अधीक्षक संजय कुमार संगम थे।
समारोह को संबोधित करते हुये अधिकारियों ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा में निवेश के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये पलामू प्रमंडल डाल्टनगंज ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो क्षेत्र के लिये गर्व की बात है। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि डाक विभाग के पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा डाक जीवन बीमा अभिकर्ताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों व अभिकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हैदरनगर के सुरेंद्र ठाकुर, हरिहरगंज के दिनेश कुमार मेहता, गढ़वा की सरस्वती कुमारी सहित कई अभिकर्ता शामिल थे। इसके अलावा डाकघर निरीक्षक रंजन कुमार, अमर प्रताप सिंह, सुभाष पांडेय, उत्तम कुमार, उप डाकपाल विनोद चौधरी, राजेश कुमार, अरविंद कुमार ओझा, रत्नेश कुमार सिंह, तथा डीओ राहुल कुमार गुप्ता व डीडीएम अमित कुमार को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
समारोह में हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों से आये डाक जीवन बीमा अभिकर्ता और डाक विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विभाग की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0