उत्कृष्ट कार्य के लिये एसबीआई के कर्मी हुये सम्मानित, बैंक मैनेजर ने बढ़ाया हौसला
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : भारतीय स्टेट बैंक नगर ऊंटारी शाखा में मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक कर्मियों को सम्मानित किया गया। शाखा प्रबंधक सरोज कुमार केसरी ने बेहतर प्रदर्शन, ग्राहकों के प्रति समर्पण और कार्यकुशलता के लिये कर्मचारियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उस मौके पर शाखा प्रबंधक सरोज कुमार केसरी ने कहा कि बैंक की सफलता कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और टीम भावना पर निर्भर करती है।
उन्होंने सभी कर्मियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुये ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अपील की। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में विपुल कुमार, विशाल कुमार एवं आकाश कुमार के नाम शामिल हैं।
सम्मान मिलने पर सभी कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिये प्रेरित करेगा। उस मौके पर फील्ड ऑफिसर धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार मोरंग, आराधना कुमारी समेत कई कर्मी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0