सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला में चयनित सात विद्यार्थी दिल्ली रवाना
आईआईटी दिल्ली में 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित फाईनल प्रतियोगिता में लेंगे भाग
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर में गतदिनों आयोजित सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला में चयनित सात विद्यार्थी गुरुवार की शाम में दिल्ली के लिये रवाना हो गये। चयनित सातो विद्यार्थी आगामी 4 एवं 5 अप्रैल को आईआईटी दिल्ली में आयोजित फाईनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
स्कूल के शिक्षक राजकुमार एवं शिक्षिका अनामिका प्रजापति के नेतृत्व में सभी बच्चे नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन से झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिये रवाना हो गये। दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के कक्षा 6 की छात्रा माही सिंह, शांति निवास हाईस्कूल गढ़वा के कक्षा 10 की छात्रा चंदा कुमारी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज के कक्षा 8 के छात्र दिव्यांशु प्रकाश, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के कक्षा 5 के छात्र अर्थवित कुमार सिंह, आरके पब्लिक स्कूल अधौरा के कक्षा 9 के छात्र वेद प्रकाश, डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के कक्षा 10 के छात्र अयान प्रजापति एवं छात्रा वैभवी प्रजापति के नाम शामिल हैं। साथ में तीन बच्चे वाईल्ड कार्ड एंट्री के लिये भी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0