रेहला में सोलर सिस्टम दुकान का हुआ शुभारंभ

Jun 24, 2026 - 18:52
रेहला में सोलर सिस्टम दुकान का हुआ शुभारंभ

सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोतों में से एक : गीता देवी

बंशीधर न्यूज

रेहला : सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने और घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेहला में बुधवार को सोलर सिस्टम लगाने वाली एक नई दुकान का उद्घाटन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया।

उस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोतों में से एक है। बढ़ती बिजली खपत और ऊर्जा संकट के बीच सोलर सिस्टम लोगों के लिये एक बेहतर एवं किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि घरों, दुकानों, कार्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में सोलर सिस्टम लगाकर न केवल बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने से लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भी नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रो अजीत कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राहकों के लिये फाईनेंस की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है। साथ ही उक्त योजना में सरकार की ओर से मिलने वाला सब्सिडी की दिया जायेगा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सविता देवी, यमुना  शुक्ला, रामकुमार शुक्ला, संजय कुमार शुक्ला, आलोक शुक्ला, दिनेश शुक्ला, अरविन्द शुक्ला, अखिलेश्वर चौबे, शशिकांत शुक्ला, सुनील शुक्ला, उषा शुक्ला, दिव्या मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0