श्री बंशीधर नगर के छात्रों ने आईआईटी दिल्ली में टेकरेडीएन्स ग्रैंड फिनाले में मचाया धमाल
रोबोटिक्स वर्कशॉप से चयनित छात्रों ने रोबोट फुटबॉल मैच में लिया भाग
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल श्री बंशीधर नगर के छात्रों ने आईआईटी दिल्ली में शनिवार को आयोजित टेकरेडीएन्स ग्रैंड फिनाले में शानदार प्रदर्शन किया। रोबोटिक्स वर्कशॉप से चयनित छात्रों ने 400 ग्राम से कम वजन वाले रोबोट बनाकर रोबोट फुटबॉल मैच में भाग लिया, जिसमें उन्होंने अपनी तकनीकी कौशल और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में पूरे देश से आये लगभग दो हजार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल श्री बंशीधर नगर के कक्षा 6 की छात्रा माही सिंह, शांति निवास हाईस्कूल गढ़वा के कक्षा 10 की छात्रा चंदा कुमारी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज के कक्षा 8 के छात्र दिव्यांशु प्रकाश, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के कक्षा 5 के छात्र अर्थवित कुमार सिंह, आरके पब्लिक स्कूल अधौरा के कक्षा 9 के छात्र वेद प्रकाश, डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के कक्षा 10 के छात्र अयान प्रजापति, छात्रा वैभवी प्रजापति के नाम शामिल हैं।
साथ ही डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल कक्षा 9 के छात्र उत्कर्ष प्रजापति, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के सौरभ गुप्ता, सोनाली कुमारी शामिल हैं। इन छात्रों ने अपने रोबोट को डिजाईन और प्रोग्राम करने में कड़ी मेहनत की और प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाई। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने छात्रों के इस सराहनीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम कल घोषित किया जायेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीश प्रजापति ने कहा कि हम अपने छात्रों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं और उन्हें आगे भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0