आग से खपरैल मकान जलकर खाक
बंशीधर न्यूज
कांडी : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपुरा गांव निवासी रामयाद यादव के खपरैल मकान में आग लगने से करीब दो लाख की संपत्ति जल कर ख़ाक हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। ज़ब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफ़ी सामान जल चूका था। पीड़ित रामयाद ने बताया कि उनके पिता का रविवार को ब्रह्मभोज था।
घर में रखे किराना सामान, अनाज, दक्षिणा कि सामग्री सहित घर के लिए रखे अनाज सहित अधिकांश सामग्री जल गए हैं। कर्ज लेकर पिता के ब्राह्मभोज कि सामग्री जुटाया था। अब पुनः कर्ज लेकर ही सामग्री खरीदना होगा।
घटना के बारे में पीड़ित ने बताया कि यह सामान्य घटना नहीं है बल्कि किसी की साजिस है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0