मानवता को लगातार शर्मशार कर रहे हैं गढ़वा विधायक : झामुमो

Sep 9, 2026 - 20:55
मानवता को लगातार शर्मशार कर रहे हैं गढ़वा विधायक : झामुमो

मृतक मंत्री सुदिव्य सोनू पर दिया गया बयान घोर निंदनीय

सीबीआई के नाम पर छात्रों को गुमराह कर रही भाजपा

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी है। वे लगातार मानवता को शर्मशार करने वाला बयान दे रहे हैं। विधायक सस्ती लोकप्रियता पाने एवं बेवजह सुर्खियों में बने रहने के लिये किसी भी हद तक जा सकते हैं। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विधायक श्री तिवारी ने जो बयान दिया है इसने मानवता को तार-तार कर दिया है। ऐसे बयान देने में उन्हें तनिक भी शर्म महसूस नहीं होती है।

उनका यह बयान घोर निंदनीय है। झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू राम ने बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। शंभू राम ने कहा कि राजनीति और मानवता अलग-अलग विषय हैं। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन मृत व्यक्ति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है।

उन्होंने विधायक पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और सुर्खियों में बने रहने के लिये बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुये दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्र और जनता इसका लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिये तैयार है।

उन्होंने टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों की उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाया और विपक्षी नेताओं पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया। झामुमो केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान ने विधायक पर क्षेत्र और जनता के लिये काम करने के बजाय अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि विधायक स्वयं को जनता का हितैषी मानते हैं तो अपने कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों का ब्योरा जनता के सामने रखें।

जिला सचिव शरीफ अंसारी ने विधायक पर मुखिया के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि इसका जवाब मुखिया देंगे। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में अपना निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से देगी। प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष फरीद खान, संजय कांस्यकार, मो अहमद अली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हरिओम यादव, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, प्रियम सिंह, दिलीप कुमार, नसीम अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0