एसपी ने रंका थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

Jul 5, 2026 - 19:11
एसपी ने रंका थाना का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को रंका पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं रंका थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रंका अंचल अंतर्गत लंबित कांडों की समीक्षा करते हुये त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने रंका अंचल की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का भी बारीकी से अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने अभिलेखों एवं पंजियों में पाई गई त्रुटियों के शीघ्र सुधार, लंबित मामलों की समयबद्ध अनुसंधान, कार्यालय एवं परिसर में स्वच्छता बनाये रखने सहित कई अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान में पारदर्शिता बनाये रखने एवं आम जनता को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने का भी स्पष्ट निर्देश दिया।

रंका थाना परिसर अवलोकन के क्रम में एसपी ने हाजत, मालखाना, सीसीटीएनएस प्रणाली, सिरिस्ता कार्य तथा थाना में आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों के लिये आवासन, पेयजल की सुविधा तथा विभिन्न अन्य मामलों का मूल्यांकन किया।

मौके पर एसडीपीओ रंका रोहित रंजन सिंह, पुलिस निरीक्षक रंका अंचल अभिजीत गौतम, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0