पूर्व मंत्री ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Mar 21, 2026 - 19:30
पूर्व मंत्री ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

आपसी प्रेम व सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है ईद : मिथिलेश ठाकुर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा में अकीदत व मसर्रत के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गले मिलकर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद की मुबारकबाद दी। श्री ठाकुर ने गढ़वा ईदगाह, उंचरी मस्जिद एवं मदरसा तब्लीगुल इस्लाम आदि स्थानों पर पहुंचकर ईद की नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दिया।मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है।

इस दौरान सभी लोग आपसी बैर भाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। यह पर्व आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द व भाईचारा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि एक महीने रोजा रखने के बाद यह पर्व आता है। ईद का चांद दिखने के बाद पूरी दुनिया में ईद का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन मुस्लिम भाई विभिन्न मस्जिदों, ईदगाहों आदि स्थानों पर नमाज पढकर देश एवं समाज की अमन, चैन, सामाजिक समरस्ता, संप्रदायिक सौहार्द की दुआ करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश एकजुट रहे, संविधान सुरक्षित रहे, हिंदु, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी हमेशा भाईचारे के साथ रहें, गढ़वा सहित पूरे देश में संप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारा बनी रहे आज वे यही कामना करते हैं। गढवा के लोग आपसी भाईचारा की ऐसी मिशाल बनें कि पूरी दुनियां के लिये उदाहरण हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0