जेवर दुकान से लाखों की चोरी

Mar 24, 2026 - 18:20
जेवर दुकान से लाखों की चोरी

बंशीधर न्यूज

कांडी : थाना क्षेत्र के कांडी बाजार स्थित नैनाबार मार्ग पर डाकघर के पास अजय ज्वेलर्स एंड वर्तन नामक दुकान में अज्ञात चोर लाखों की चोरी कर फरार हो गए।चोरों ने शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। कांडी प्रखंड के मुख्य बाजार से नैनाबार गांव जाने वाली सड़क पर स्थित अजय ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

 पीड़ित अजय सोनी ने बताया कि चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना 23 मार्च दिन सोमवार की रात की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण ने दुकानदार को फोन कर सूचना दिया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।

दुकान के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए—अलमारी तोड़कर सारा सामान गायब कर दिया गया था।पीड़ित अजय सोनी ने थाना को दिए आवेदन में जिक्र किया है कि चोरों ने लगभग 80 ग्राम सोना जिसमें झुमका, मांग टीका, मंगलसूत्र (5 पीस) लेडीज व जेंट्स रिंग (5-5 पीस)फैंसी टॉप (10 जोड़ा), नथिया, नथुनी मूर्ति लोकेट (7 पीस) चांदी के सामानों में पायल (10 जोड़ा), बिछिया, कटोरा सेट आदि चोरों के हाथ लगे हैं।

पीड़ित ने आवेदन में जिक्र कर बताया है कि इससे पहले भी 3 दिसंबर 2025 की रात इसी दुकान में दीवार में सेंध लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय चोर असफल रहे थे। इस बार चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0