त्रिदिवसीय विद्यालयीय आचार्य कार्यशाला शुरू

Mar 30, 2026 - 20:35
त्रिदिवसीय विद्यालयीय आचार्य कार्यशाला शुरू

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के सचिव रवि प्रकाश, सह सचिव चंदन कुमार, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक एवं सेवानिवृत्त आचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय ने मां शारदे, ओम, भारत माता के चित्र के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यशाला की प्रस्तावना बताते हुये प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि यह त्रिदिवसीय कार्यशाला 1 अप्रैल तक चलेगी।

कार्यशाला में पूरे वर्ष भर की योजना बनाई जाती है एवं भैया-बहनों की समग्र विकास को‌ लेकर हम सभी चर्चा करते हैं। क्योंकि हमारे विद्यालय के आचार्य अपने आचरण से भैया-बहनों को शिक्षित करते हैं। अतः संस्कृत में कहा गया य: सम्यक् आचरति स: आचार्य: विद्यालय की सम्पूर्ण विधि व्यवस्था इस कार्यशाला में निहित होती है।तीन‌ दिनों तक अलग-अलग सत्रों में हम विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने‌ वाले हैं।

इस त्रिदिवसीय कार्यशाला में आचार्य नन्दलाल पांडेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी, हिमांशु झा, विक्रम प्रसाद, अमन केरकेट्टा, नीति कुमारी, खूशबू सिंघल, आरती श्रीवास्तव, सलोनी कुमारी, तन्वी जोशी, नेहा कुमारी, रंजना सिंहा, अंशु कुमारी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0