जंगली जानवरों के हमले से दो पशुओं की दर्दनाक मौत, दहशत में पशुपालक
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के उसका कला (चौबेडीह) गांव में बीती रात जंगली जानवरों के हमले से दो पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव के मेघन बैठा और कृष्ण बैठा जब देर रात अपने पशुओं को चारा देने के लिये सुबह में जब गोशाला में पहुंचे, तो पशुओं को मृत पड़े देखकर उनके होश उड़ गये।
मृत पड़े पशुओं के चिथड़े उड़े हुये थे और आसपास हमले के दौरान हुये संघर्ष के निशान भी दिखाई दे रहे थे। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों में जंगली जानवर के हमले को लेकर भय और आक्रोश दोनों देखने को मिला। घटना में दोनों पशुओं को पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
उधर घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। टीम ने घटनास्थल से जानवरों के मिले पंजों के निशान की तस्वीर ली और इसकी जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को दी। फिलहाल वन विभाग की टीम के द्वारा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किस जंगली जानवर ने किया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0