नावा बाजार के सोहदाग में हुई वज्रपात से एक महिला की मौत, तीन घायल
बंशीधर न्यूज
नावा बाजार : नावा बाजार थाना क्षेत्र के सोहदाग खुर्द में शुक्रवार की दोपहर में अचानक आई बारिश के दौरान हुई वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। जबकि इस घटना में तीन अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज के लिये भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सभी एक पेड़ के नीचे बैठे हुये थे, इसी दौरान अचानक बारिश व तूफान में हुई वज्रपात में 35 वर्षीया सुनीता देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उनकी पुत्री डिम्पल कुमारी (10), जय सिंह की पुत्री रिंकी कुमारी (12) व विनय सिंह की पुत्री पिंकी कुमारी (5) गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिये भेजा गया है।
मुखिया कमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता दामोदर चौधरी व अनूप कुमार ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुये उन्हें उचित मुवावजा दिलाने का भरोसा दिलाया। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0