विजयालक्ष्मी पर घुस लेने का आरोप, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Feb 8, 2026 - 19:01
विजयालक्ष्मी पर घुस लेने का आरोप, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

नगर पंचायत चुनाव में श्री बंशीधर नगर की राजनीति गरमाई

सरेह मुहल्ला में आमने-सामने आईं विजयालक्ष्मी व किरण देवी

चुनाव में विजयालक्ष्मी की राह आसान नहीं

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत चुनाव को लेकर श्री बंशीधर नगर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ वार्डों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 12 के सरेह मुहल्ला में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी एवं अध्यक्ष पद की दूसरी प्रत्याशी झामुमो नेत्री किरण देवी आमने-सामने आ गईं।

बताया जा रहा है कि सरेह मुहल्ला में किरण देवी पहले से ही अपने समर्थकों के साथ प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान वहां विजयालक्ष्मी देवी भी वोट मांगने पहुंचीं। दोनों प्रत्याशियों की मौजूदगी में पहले बातचीत शुरू हुई, लेकिन देखते ही देखते यह बतकही और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई। प्रचार के दौरान विजयालक्ष्मी देवी ने स्थानीय लोगों से कहा कि आप सभी को आवास मिला है, जिस सड़क पर आप चल रही हैं, वह भी मेरे कार्यकाल में बनी है।

मैं विकास के नाम पर वोट मांग रही हूं। इसी पर पास में खड़ी प्रत्याशी किरण देवी ने पलटवार करते हुये कहा कि दीदी आपने बहुत घूस ली हैं इतना सुनते ही माहौल और गरमा गया। वहां उपस्थित महिलाएं भी विजयालक्ष्मी पर घुस लेने का आरोप लगाने लगीं। जिससे विजयालक्ष्मी भी अपनी सफाई देती रहीं, लेकिन उपस्थित महिलाएं उनकी एक नहीं सुनी।

अंत में विजयालक्ष्मी विकास के नाम पर वोट देने की अपील करते हुये वहां से निकल गईं। उधर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नगर पंचायत चुनाव की सियासी तपिश और बढ़ गई है। स्थानीय लोग इस खुली जुबानी जंग को लेकर तरह-तरह की चर्चायें कर रहे हैं। जिस तरह से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विजयालक्ष्मी देवी का विरोध एवं घुस लेने का आरोप लग रहा है उससे चुनाव में उनकी राह आसान नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0