श्रीराम सेना की ओर से निकाली गई भव्य बाईक जुलूस

Mar 25, 2026 - 17:32
श्रीराम सेना की ओर से निकाली गई भव्य बाईक जुलूस

जय श्री राम एवं हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा श्री बंशीधर नगर

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री रामनवमी पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों का माहौल भक्तिमय हो गया है। श्रीराम सेना की ओर से बुधवार को भव्य बाईक जुलूस निकाली गई। जुलूस गोसाईबाग स्थित लाला बागी मैदान से श्री बंशीधर मंदिर, मुख्य बाजार, भवनाथपुर मोड़, जंगीपुर होते हुये चौबेडीह, जतपुरा तक निकाला गया तथा पुनः वापस बस स्टैंड स्थित राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गया।

जुलूस में बड़ी संख्या में बाईक पर सवार रामभक्तों ने भगवा ध्वज एवं तिरंगा झंडा के साथ हिस्सा लिया। जुलूस में लोगों ने जय श्री राम, जय हनुमान, हर हर महादेव एवं भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। जिससे पूरा शहर गुंजायमान रहा। जुलूस में शामिल रामभक्त डीजे की धुन पर थिरकते रहे।

जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार दलबल के साथ लगे हुये थे। जुलूस में ये हुये शामिल बाईक जुलूस में विधायक व मुख्य संरक्षक अनंत प्रताप देव, संरक्षक दीपक प्रताप देव, मानवेन्द्र प्रताप देव, श्रीराम सेना के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, अशोक जायसवाल, राकेश जायसवाल उर्फ बबलू, नीरज जायसवाल, रविप्रकाश उर्फ बबलू, वीरेंद्र अग्रहरि, अजय प्रसाद, बंगाली सिंह, शुभम प्रकाश गट्टू, कमलेश मेहता, बबलू केसरी, कमलेश मेहता, मिंटू, आशीष अग्रवाल, आशीष कुमार, बिकु, राजू गुप्ता, अमित कुमार गुड्डू, नित्यानंद कुमार, ऋतुराज जायसवाल, बॉबी जायसवाल, अजीत केसरी, दिनेश गुप्ता, बंटी, बाल्मीकि, सोनू, आयुष, रोशन, अविनाश, सूरज, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0