कराटे में चमके बिरला ओपन माइंड्स के छात्र, झारखंड राज्य चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

Aug 2, 2026 - 20:39
कराटे में चमके बिरला ओपन माइंड्स के छात्र, झारखंड राज्य चैंपियनशिप में जीते 6 पदक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सिरियाटोंगर के छात्रों ने मेदिनीनगर के जिला स्कूल में आयोजित झारखंड राज्य कराटे चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुये तीन रजत एवं तीन कांस्य पदक अपने नाम किया है। सभी छह प्रतिभागियों ने पदक जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

रजत पदक अगस्त्य राज (कक्षा-4), निधि कुमारी पांडेय (कक्षा-5) एवं आकांक्षा सिंह (कक्षा-3) एवं कांस्य पदक प्रज्ञान शुक्ला (कक्षा-3), नायरा कुमारी (कक्षा-5) और राव्या कुमारी (कक्षा-5) ने हासिल किया। विद्यालय के अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, निदेशक मनीष कुमार सिंह, सह-निदेशक युवराज सिंह एवं प्राचार्य रविश प्रजापति ने सभी विजेता छात्रों, कराटे कोच विकास कुमार और अभिभावकों को बधाई देते हुये कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने खेलों को निरंतर बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0