नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा का शुभारंभ

Mar 22, 2026 - 19:15
नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा का शुभारंभ

बंशीधर न्यूज

कांडी: प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पूजा का शुभारंभ रविवार को ‘नहाय-खाय’ के साथ श्रद्धा और आस्था के माहौल में हो गया। इस अवसर पर छठ व्रती सुबह से ही स्नान-ध्यान कर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। परंपरा के अनुसार इस दिन प्रसाद के रूप में सादा और शुद्ध भोजन ही ग्रहण किया जाता है।

इसी परंपरा का पालन करते हुए प्रखंड के गाड़ा खुर्द गांव निवासी सुनंदा देवी (पति अभिषेक दुबे) एवं पूजा देवी (पति प्रवीण दुबे) सहित कई महिलाओं और पुरुषों ने चैती छठ व्रत का संकल्प लिया है। व्रतियों द्वारा पूरी निष्ठा और नियमपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है।

मान्यता है कि चैती छठ में कार्तिक छठ की अपेक्षा अधिक कठोर तपस्या की जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। अधिकांश श्रद्धालु संतान प्राप्ति एवं अन्य मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह व्रत रखते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0