मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
मेराल हाई स्कूल शिव मंदिर से पूजा कर लौटते समय राम मूरत प्रसाद को बाइक ने मारी टक्कर
बंशीधर न्यूज
मेराल: थाना मुख्यालय के हाई स्कूल के समीप शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे स्थानीय निवासी राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजर को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम मूरत शनिवार की शाम में शिव मंदिर से पूजा कर निकल रहे थे कि पीछे से बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में राम मूरत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में मेराल हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। रक्तस्राव ज्यादा होने तथा सर में गंभीर चोट की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेराल के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। काफी संख्या में अस्पताल पहुंचकर लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। अस्पताल पहुँचने वालों में शिक्षक नेता रघुराई राम, संजय भगत, अनुज प्रसाद, नवीन प्रसाद जयसवाल, पंकज जयसवाल, रामाकांत प्रसाद, चंदन जायसवाल, संजय प्रसाद, विवेक कालिया, दीपक राज आदि शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0