अनुमंडल अस्पताल में एचपीभी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

Mar 30, 2026 - 20:09
अनुमंडल अस्पताल में एचपीभी टीकाकरण का हुआ शुभारंभ

पहले दिन कस्तूरबा की छात्राओं को लगाया गया टीका

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी ने छात्राओं को टीकाकरण करा कर किया।उस मौके डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी ने कहा कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर बीमारी से बचाव को लेकर बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन 14 वर्ष की आयु पूर्ण एवं 15 वर्ष से आयु कम की बालिकाओं को टीकाकृत किया जा रहा है। डीएस ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम तीन माह तक चलाया जायेगा। टीकाकरण के पहले दिन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अधौरा की छात्रा पूजा लकड़ा को पहला टीका लगाया गया। उस मौके पर लेखपाल राजीव कुमार, एएनएम चंचला, शैलेश ठाकुर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0