गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन परिसर में लगा गंदगी का अंबार, यात्रियों को हो रही है परेशानी
वॉश रूम में नाक पर रुमाल रखकर जा रहे हैं यात्री
सफाईकर्मियों की कमी के कारण फैली हुई है गंदगी : हेल्थ इंस्पेक्टर
वेणुगोपाल
गढ़वा रोड : सीआईसी सेक्शन के प्रमुख रेलवे स्टेशन जहां से न सिर्फ आसपास के हजारों लोग रेल यात्रा शुरू करते हैं बल्कि चार राज्यों के यात्री गढ़वा रोड जंक्शन से अपनी रेल यात्रा शुरू करते हैं। इनदिनों वह इसलिये चर्चा में नहीं है कि वहां से चार राज्यों के यात्री अपनी रेल यात्रा की शुरुआत करते हैं बल्कि इसलिये चर्चा में है कि इनदिनों स्टेशन परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है।
यात्री नाकों पर रुमाल रखकर वॉश रूम की ओर जाते हैं। इतना ही नहीं लावारिस पशुओं को भी प्लेटफार्म पर हमेशा इधर उधर घूमते देख सकते हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर एस अंसारी ने बताया कि इनदिनों सफाईकर्मियों की बड़ी कमी हो गयी है जिससे नियमित सफाई नहीं हो पा रहा है। छह सफाईकर्मियों की जगह मात्र एक सफाईकर्मी है जिससे सफाई कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि वहां उपस्थित लोगों का कहना है कि सफाई का ठेकेदार मजदूरी का पैसे बचाने के फिराक में कम मजदूर रखा है।
जिससे स्टेशन व प्लेटफार्म परिसर में गंदगी पसरा हुआ रहता है। उक्त स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है। जिससे हरेक समय यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। इतना ही नहीं गढ़वा रोड में प्रमंडल का ही नहीं बल्कि सूबे का बिरला ग्रुप का एकलौता कॉस्टिक प्लांट भी संचालित है। वहां के अधिकारियों व कर्मियों का लगातार उक्त स्टेशन से आना जाना लगा रहता है।
बावजूद उक्त स्टेशन व उसके परिसर में गंदगी पसरा हुआ है। कई यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल के आलाधिकारियों से कर इसकी जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर एसएस सतीश कुमार ने कहा कि पहले देखरेख में स्टेशन प्रबंधक भी रहते थे।
अब स्टेशन प्रबंधक को उस कमेटी में नहीं रखा गया है जिससे सफाई मनमाने तरीके से हो रहा है। उन्होंने भी स्वीकार किया कि अभी कुछ दिनों से स्टेशन परिसर में काफी गंदगी बिखरा हुआ रहता है। जिससे यात्रियों की परेशानी हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0