ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी के आवास पर इफ्तार पार्टी आयोजित
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : प्रखंड क्षेत्र के बम्बा निवासी ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी के आवास पर दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने उपस्थित होकर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। मौके पर ग्रामीण पुलिस कलाम अंसारी ने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है।
हमें इस पवित्र महीने में जरूरतमंदों की मदद करते हुये समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करना चाहिये। मौके पर सदर मुश्ताक अहमद शेख, उस्मान अंसारी, सुलेमान अंसारी, राकिब अनवर, रिजवान अहमद, फिरोज अंसारी, तौहिद आलम, रऊफ अंसारी, मोजारत अंसारी, मकबूल अहमद, मसउवर अंसारी, उमर फारुख, आसिफ रजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0