झामुमो नेत्री सोगरा बेगम ने किसानों के साथ की धान रोपनी, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

Aug 6, 2026 - 18:50
झामुमो नेत्री सोगरा बेगम ने किसानों के साथ की धान रोपनी, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : झामुमो नेत्री सोगरा बेगम का अपने पैतृक गांव रमना प्रखंड के बुल्का में किसानों के साथ धान रोपनी करते हुये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खेत में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। सोगरा बेगम ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ खेती-किसानी से भी उनका गहरा जुड़ाव है।

उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और खेती करना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान से जुड़कर किसानों की समस्याओं और उनकी मेहनत को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल जनता का प्रतिनिधित्व करना नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख और मेहनत में सहभागी बनना भी है।

जब जनप्रतिनिधि खेतों तक पहुंचेंगे और किसानों के साथ काम करेंगे, तभी वे उनकी वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिये प्रभावी ढंग से आवाज उठा सकेंगे। किसान देश की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। सोगरा बेगम उनके इस अंदाज की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

कई लोग इसे जमीन से जुड़े जनप्रतिनिधि की पहचान बता रहे हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग वीडियो को साझा कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने भी उनके साथ खेत में काम करने की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0