वाहन की चपेट में आने से लूना सवार की मौत

Apr 1, 2026 - 11:45
वाहन की चपेट में आने से लूना सवार की मौत

बंशीधर न्यूज

रमना : भगत सिंह चौक से रामगढ़ के मध्य फोर लेन बाई पास पर वाहन के धक्के से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार को करीब 10.45 बजे दिन की है। जानकारी के अनुसार मृतक पंकज बियार 24 पिता राजा बियार कर्णपुरा गांव के टोला झुरहा का निवासी है।

वह रमना से अपने लूना से झुरहा जा रहा था। फोर लेन बाई पास पार करने के क्रम में लूना वाहन के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन भागने में सफल रहा।

खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर बाई पास जाम कर दिया गया। सीओ विकास पांडेय व रमना थाना पुलिस की घटना स्थल पर पहुंचने की खबर है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0