मुद्दे से भटकाने के लिये गढ़वा विधायक खेल रहे धार्मिक कार्ड : सुजीत चंद्रवंशी

Mar 20, 2026 - 17:48
मुद्दे से भटकाने के लिये गढ़वा विधायक खेल रहे धार्मिक कार्ड : सुजीत चंद्रवंशी

धर्म आस्था का विषय है, वोट बैंक की राजनीति का नहीं

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झामुमो नेता सुजीत चन्द्रवंशी ने कहा कि गढ़वा की पावन धरती पर हम सब नवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। लेकिन बड़े खेद का विषय है कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी इस पवित्र अवसर का उपयोग अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को बचाने के लिये जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधायक का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तार्किक बयान को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच रखना और अपनी धार्मिक उन्माद की सोच को लोगों के बीच परोसना और द्वेष की भावना फैलाना ताकि लोगों का ध्यान मुद्दे से भटका रहे हैं। लेकिन उन्हें पता होना चाहिये कि अब झूठ की खेती और नफरत की राजनीती नहीं चलेगी।

विधायक जी को समझना होगा कि धर्म आस्था का विषय है, वोट बैंक की राजनीति का नहीं। झामुमो नेता श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा की जनता अब विधायक की अफवाही बातों को समझ चुकी है, वह आपसे पूछ रही है कि पिछले वर्षों में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के लिये आपने क्या किया? जब जवाब देने के लिये कुछ नहीं होता, तब आप अक्सर धर्म की आड़ लेकर राजनीति शुरू कर देते हैं।

चुनाव के समय दंगे कर लोगों को बांटने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा गढ़वा की आराध्य देवी मां गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वार को भव्य और आधुनिक रूप देना, पर्यंटन व आस्था के एक बड़े केंद्र के लिये सकारात्मक और सार्थक प्रयास करना। लेकिन सत्येंद्र नाथ तिवारी को मंदिर के नाम पर भी गिरी हुई राजनीति करना अशोभनीय है।

श्री ठाकुर के द्वारा धार्मिक उत्सवों के दौरान व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग प्रदान करनाचाहिये, ताकि श्रद्धालु गरिमा के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। श्री चंद्रवंशी ने विधायक से कहा कि नफरत की राजनीती छोड़ गढ़वा में हो रही जनता की समस्यायों के लिये भी कुछ कीजिये, गढ़वा में हो रही गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर ध्यान क्यों नहीं जा रहा है आपका, इसका जवाब कौन देगा ?

गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में होम डिलीवरी और निर्धारित रेट का पालन नहीं की जा रही है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपने कितनी बार इन एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया ? गढ़वा की जनता आज त्राहि-त्राहि कर रही है। रसोई में चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं क्योंकि गैस सिलिंडर की भारी किल्लत है। लेकिन विधायक को जनता की इस मुसीबत से कोई सरोकार नहीं है। क्या धर्मं के नाम पर जनता की बुनियादी समस्यायों को दबाना चाहते हैं?

जब जनसमस्यायों की बात का जवाब देना हो तो मंदिर मस्जिद करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि हर बार मां गढ़देवी के नाम पर बयानबाजी कर के धार्मिक भावना को नकारात्मक मनसे से उकसाना और आस्था को सामने लाकर अपनी नाकामी को छुपाने का कार्य करना विधायक का पेशा बन चूका है।

उन्हें अभी तक यह भी ज्ञात नहीं होगा की मां गढ़देवी मंदिर परिषर में स्थापित अर्धनारिश्वर भगवान का मुख किधर है? पहले जाकर देखें फिर उसपर भी उनको राजनीति करने का अवसर मिलेगा। ऐसे ही अवसर की तलाश में विधायक डेढ़ वर्ष पूर्ण कर लिये बिना कुछ किये। उस मौके पर चंदन जायसवाल आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0