पूर्व मंत्री मिथिलेश ने सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना

Jul 12, 2026 - 18:39
पूर्व मंत्री मिथिलेश ने सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना

बंशीधर जी से की झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना के दौरान उन्होंने श्रीराधाबंशीधर जी से झारखंड प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही भगवान से सभी पर अपनी कृपा बनाये रखने की प्रार्थना की।

पूजा अर्चना के दौरान श्री बंशीधर सूर्यमन्दिर मंदिर ट्रस्ट के सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र कुमार चौबे ने पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उनके परिवार के लोगों को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी ने पूर्व मंत्री को श्री बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

पूर्व मंत्री के श्री बंशीधर नगर का दौरा श्रद्धा, आस्था और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। उस मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, झामुमो नेत्री किरण देवी, निर्मल पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0