राम नवमी पर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन

Mar 27, 2026 - 18:05
राम नवमी पर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन

बंशीधर न्यूज

मेराल: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, घरों में कन्याओं का भी पूजन किया गया। राम नवमी के अवसर पर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हवन और पूजन किया गया। पंडित दिनेश पाठक द्वारा हवन पूजन कराया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में थाना प्रभारी विष्णु कांत के साथ संजय प्रसाद आदि शामिल रहे।

वहीं मुंडल टोला स्थित शिव मंदिर में नवमी का पूजन कराया गया। उसके बाद यहां भंडारा आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी द्वारा थाना प्रभारी विष्णु कांत, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, क्लब के अध्यक्ष धनंजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, युवा नेता अतहर अली, डॉ पतंजलि केसरी, प्रदीप केसरी, सुषमा कुशवाहा आदि के संग फीता काटकर तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कर किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ो श्रद्धालु भक्त महाप्रसाद ग्रहण किया। उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों ने रामनवमी पर्व की शुभकामना देते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने का अपील किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा क्लब के अध्यक्ष धनंजय चौधरी को कार्यक्रम के आयोजन के लिए तलवार भेंट की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, सुदर्शन चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा हासनदाग, करकोमा, दलेली, दुलदुलवा, बंका आदि गांव में भी रामनवमी पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0